काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संचालित इग्नू केंद्र समन्वयक डॉ. विवेक केडिया ने बताया कि जुलाई सत्र में ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश की अंतिम तिथि विस्तारित कर दी गई है। इच्छुक विद्यार्थी 15 सितंबर तक विभिन्न पाठ्यक्रमों में विश्वविद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट https://ignouadmission.samarth.edu.in पर आवेदन कर सकते हैं। अभी तक यह तिथि 31 जुलाई तक निर्धारित थी। अनुसूचित जाति/जनजाति के विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय ने स्नातक स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में 50 फीसदी शुल्क माफ किया गया है। संवाद