फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: यात्रा सीजन को लेकर प्रशासन ने तैयार की रणनीति

Fri, 17 May 2024 03:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम और यात्रा सीजन में पर्यटकों के लिए यातायात सुगम बनाने को लेकर बृहस्पतिवार को यहां पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने बैठक कर रणनीति तैयार की। एसपी अभय सिंह ने कहा कि गर्मियों में दूसरे प्रदेशों के पर्यटक नैनीताल, रामनगर, रानीखेत, कैंचीधाम, जिम कार्बेट नेशनल पार्क, गर्जिया मंदिर व श्री हनुमान धाम आदि जगहों पर आते हैं। सैलानियों को काशीपुर सर्किल में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने सभी अधिकारियों से निरीक्षण कर अपने स्तर से कमियों को दूर करने को कहा। कहा कि सड़कों पर डायवर्जन, स्पीड ब्रेकर, सड़क किनारे सफेद पट्टी, ट्री मार्किंग की सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। वहीं एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने सड़क हादसे रोकने के लिए प्रभावी पहलुओं पर काम करने पर जोर दिया। वहां कोतवाल आशुतोष सिंह, यातायात निरीक्षक जितेंद्र पाठक, जसपुर कोतवाल हरेंद्र चौधरी, आईटीआई प्रभारी प्रवीन सिंह कोश्यारी, एनएचएआई की पूनम बिष्ट, पुनीता रानी, बलवंत सिंह भंडारी, सतीश शर्मा, जसवंत सिंह व बाजपुर के एसएसआई विनोद सिंह फर्त्याल आदि मौजूद रहे।


सहयोगी विभागों से भी मागेंगे सहयोग
काशीपुर। पुलिस, प्रशासन की बैठक में सड़कों के गड्ढे और टूटी सड़कों को ठीक कराने पर भी जोर दिया गया। इसके लिए सहयोगी विभागों के अधिकारियों से भी सहयोग लेने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें