खटीमा में यूपी सीमा से बनी चौकी का निरीक्षण करते तहसीलदार यूसुफ अली
- फोटो : AMAR UJALA
खटीमा। क्षेत्र में बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने उत्तर प्रदेश सीमा से लगे शारदा सागर डैम के ऊपरी हिस्से में बसे परिवारों को अलर्ट कर दिया है। सिसैया बंधा में करीब ढाई सौ परिवार बसे हैं। बरसात में डैम में पानी बढ़ने की स्थिति में डूब की स्थिति में रहते हैं। शारदा सागर डैम में टीम के साथ पहुंचे तहसीलदार यूसुफ अली ने सिसैया बंधे में बसे परिवारों को अलर्ट कर सुरक्षित स्थानों पर बसने को कहा है। इस दौरान तहसीलदार अली ने यूपी सीमा में लगी राजस्व विभाग की चौकी का भी निरीक्षण किया।