फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अपर मुख्य सचिव ने दिए जल स्रोत के कार्यों में तेजी के निर्देश

Sat, 31 Aug 2024 02:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। अपर मुख्य सचिव आनंदवर्धन ने सारा के तहत प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संवेदनशील जल स्रोतों, नदियों, सहायक नदियों व जलाशयों के जल संरक्षण व संवर्धन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि एक करोड़ तक की योजनाओं को जिला स्तर पर कमेटी स्वीकृति देगी। इससे अधिक के कार्यों के प्रस्ताव राज्य स्तरीय कमेटी को स्वीकृति के लिए भेजें।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव ने शुक्रवार को जल संरक्षण अभियान स्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन अथॉरिटी (सारा) की वर्चुअल बैठक ली। उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत योजना धनराशि विभागीय, मनरेगा या अन्य मदों से व्यय होगी और 50 प्रतिशत सारा से व्यय की जाएगी।
डीएम उदयराज सिंह ने बताया कि जिले में छह तालाबों का संवर्द्धन, लेवड़ा व फीका नदी के संवर्द्धन व पुनर्जीवीकरण, एक जलाशय का संवर्द्धन, शहरी क्षेत्र में 40 रिचार्ज पिट एवं साफ्ट बनाने के साथ ही 12 करोड़ की योजनाएं प्रस्तावित की हैं। वहां सीडीओ मनीष कुमार, सिंचाई ईई पीसी पांडे, लघु सिंचाई के ईई सुशील कुमार, जल निगम सुनील जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें