गदरपुर। पुलिस ने अवैध खनन के बढ़ते कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए नदियों के किनारे बनाए गए चोर रास्तों पर गहरे गड्ढे खुदवा दिए। दरअसल सकैनिया क्षेत्र में नदियों से कई चोर रास्ते बनाकर अवैध खनन किया जाता है। नवनियुक्त थानाध्यक्ष सतीश चंद्र कापड़ी ने इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए इन चोर रास्तों पर गड्ढे खुदवा दिए। (संवाद)