फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लकी ड्रा के नाम पर बीमा बेचने वाली कंपनी पर कार्रवाई

Mon, 12 Oct 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। लकी ड्रा में इनाम का झांसा देकर बीमा बेचने के लिए दबाव बनाने के मामले में व्यापार मंडल और पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक बेहड़, महामंत्री संदीप चावला और कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा ने बताया कि रुद्रपुर रोड के एक होटल में 15 लोगों को बीमा संबंधी जानकारियां दी जा रही थीं। कंपनी ने लोगों को आकर्षक इनाम का झांसा देकर बुलाया था। प्रतिनिधियों ने बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के नाम पर बीमा लेने के लिए दबाव बनाना शुरू किया। संदेह होने पर कुछ लोगों ने व्यापार मंडल को जानकारी दी। व्यापार मंडल ने कंपनी के अधिकारियों से बीमा संबंधी दस्तावेज मांगे लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। सूचना के बाद कोतवाली से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कंपनी के लोगों से पूछताछ की। कंपनी के एरिया मैनेजर तस्वीर अहमद ने किसी प्रकार के फर्जीवाड़े से इन्कार किया। हालांकि, वैधानिक दस्तावेज न होने के कारण पुलिस ने उन्हें कार्यक्रम समाप्त करने की चेतावनी देकर लौटा दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें