रुद्रपुर। स्थाई लोक अदालत ने अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की गदरपुर शाखा पर कार्रवाई की है। रुद्रपुर के सिंह कॉलोनी निवासी अमर सिंह ने अदालत के अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह, सदस्य अब्दुल नसीम और अर्चना पीयूष पंत की पीठ को बताया था कि बैंक ने उनका खाता फ्रीज कर दिया है। तीन साल से उनका 7.30 लाख रुपये बैंक में पड़ा रहा। अदालत ने बैंक को निर्देश दिए हैं कि अमर सिंह के खाता फ्रीज करने व क्षतिपूर्ति के रूप में ब्याज का 1.32 लाख रुपये दिए जाए। ब्यूरो