फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कॉलोनी में ड्रोन उड़ाकर महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाने का आरोप, दो युवकों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी

Tue, 15 Sep 2026 09:38 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव गुमसानी की सीमा कॉलोनी के ऊपर ड्रोन उड़ाए जाने से कॉलोनीवासियों में खलबली मच गई। महिलाओं की निजता प्रभावित होने की आशंका पर एक महिला ने दो लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केलाखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव गुमसानी की सीमा कॉलोनी के ऊपर ड्रोन उड़ाए जाने से कॉलोनीवासियों में खलबली मच गई। महिलाओं की निजता प्रभावित होने की आशंका जताते हुए एक महिला ने दो लोगों के खिलाफ थाने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव गुमसानी की सीमा कॉलोनी निवासी मीना कुमारी ने गांव वासियों के साथ थाने में तहरीर देकर बताया कि आठ सितंबर को सुबह करीब 11 से दोपहर 12:30 बजे के बीच वह अपने घर पर थीं। इसी दौरान उन्होंने अपनी छत के ऊपर ड्रोन उड़ता देखा। ड्रोन काफी देर तक कॉलोनी के ऊपर चक्कर लगाता रहा। इसे देखकर कॉलोनी के लोग घबरा गए और ग्रामीणों ने अपने घरों से बाहर निकलकर ड्रोन के बारे में जानकारी की। आरोप है कि ड्रोन गुमसानी निवासी जमील अहमद और नासिर उड़ा रहे थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि उस समय कॉलोनी की कई महिलाएं अपने घरों में स्नान आदि कर रही थीं। ऐसे में ड्रोन के माध्यम से महिलाओं की वीडियो बना लिए जाने की संभावना है जिससे आरोपी कॉलोनी वालों को ब्लैकमेल कर सकते हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर ड्रोन उड़ाने के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

सीओ अखलेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर गांव गुमसानी निवासी जमील अहमद और नासिर के खिलाफ धारा 77 और 79 बीएनएस के तहत प्राथमिक की दर्ज की गई है। मामले की जांच एसआई ललित मोहन चौधरी को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें