काशीपुर। एक व्यक्ति ने युवक पर उसकी बेटी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। टांडा पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वह ट्रक चालक है और उसकी बेटी उसके साथ रहती है। बताया कि उसके पड़ोस में अंकित कश्यप नामक युवक रहता है। उसका उसके घर पर आना-जाना रहता था। बीती नौ मई को वह ट्रक यूनियन गया था और इस दौरान उसकी बेटी घर पर अकेली थी। इसी बीच सुबह लगभग साढ़े नौ बजे अंकित कश्यप उसकी बेटी को बहला-फुसला कर भगा ले गया। इसी बीच उसको जानकारी मिली कि अंकित उसकी बेटी को रामनगर ले गया है। आरोप लगाया कि जब वह परिजनों के साथ रामनगर गया, तो वह उसकी बेटी को अपने साथ लेकर भाग गया। जानकारी करने पर पता चला कि दोनों को आखिरी बार रामनगर बैराज पर देखा गया था। पिता ने पुलिस में तहरीर सौंपकर कहा कि उसकी बेटी को जान-माल का खतरा है। साथ ही वह उसके साथ कोर्ट मैरिज करने की तैयारी में है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।