बाजपुर। गांव धनसारा निवासी एक युवक ने बताया कि उसके पिता ने एक कंपनी से सात अगस्त 25 को स्कूटी बुक कराई थी। इस दौरान एडवांस के रूप में ऑनलाइन के माध्यम से 25,291 रुपये जमा कराए गए थे। आरोप है कि बुकिंग के करीब दस दिन बाद उसके पिता का निधन हो गया। अक्तूबर 25 को वह कंपनी पहुंचे। इस दौरान कंपनी के लोग स्कूटी देने और न ही जमा की गई धनराशि को वापस लौटने को तैयार हुए। स्कूटी प्रकरण में दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। इस दौरान दोनों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने दोनों पक्ष को शांत करा दिया।