फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 39 ऋणधारकों से 1.33 लाख की राशि हड़पने का आरोप

Mon, 01 Jul 2024 05:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 39 ऋणधारकों से उगाई 1.33 लाख की राशि हड़पने के मामले में एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के अनुसार उनके यहां नगवा थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर यूपी निवासी अमित कुमार शर्मा फील्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट के पद पर कार्यरत था। कंपनी ने 39 लोगों को ऋण आवंटित किया था। अमित ने छह अप्रैल 2022 से जून 2023 तक लोन की किस्तों के 1,81,810 रुपये अदा किए। अमित ने 48,760 रुपये कंपनी खाते में जमा किए। शेष धनराशि करीब 1,33,050 रुपये हड़प ली। 23 जून 2023 को बिना सूचना दिए और अवकाश स्वीकृत कराए वह उक्त रकम लेकर चला गया। कंपनी की गुहार पर कोर्ट ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। इस पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें