रुद्रपुर। एक महिला ने जिला अस्पताल के डाक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। नीतू नाम की महिला का आरोप है कि कुछ दिन पहले उनके बेटे ने जिला अस्पताल में जाकर डॉक्टर से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए जांच करने को कहा था। उसका आरोप है कि मेडिकल परीक्षण के नाम पर डॉक्टर ने सात से दस हजार रुपये की मांग की। डॉक्टर ने रुपये देने से मना करने पर रिपोर्ट नहीं दी और बेटे धक्का-मुक्की की। महिला ने एसएसपी कार्यालय के अलावा इसकी शिकायत सीएमओ कार्यालय में की है। उसने जांच नहीं होने पर परिवार के साथ सीएमओ कार्यालय पर धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। ब्यूरो