फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जमीन दिलाने के नाम पर 12 लाख की धोखधड़ी करने का आरोप

Sat, 24 Jan 2026 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। बाजपुर गांव के पूर्व प्रधान द्वारिका प्रसाद ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर दो लोगों पर जमीन दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि बीती 15 मई 2025 को उसके घर पर दो लोग आए। उन्होंने केलाखेड़ा में दो बीघा जमीन बिक रही है, उसे खरीद लो। उसने जमीन का 18 लाख रुपये में सौदा तय हो गया। अलग-अलग करके उसने आरोपियों को 12 लाख रुपये दे दिए। 20 जून 2025 को आरोपी एक महिला सहित उसके परिवार के लोगों को साथ लेकर बाजपुर स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे। इस दौरान आरोपियों ने बैनामा कराने के बजाए जमीन का बयाना रजिस्टर्ड कराया गया, जबकि आरोपियों ने उसे बैनामा होना बताया था। उसने जाकर एक अधिवक्ता से पूछा तब उसे इसकी जानकारी हुई। उसने आरोपी से बात की। इस पर आरोपी टालमटोल करते रहे। इसके बाद आरोपियों ने उसे घेर लिया। जाति सूचक शब्द बोलकर धमकी दी। एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने तहसीलदार और एसएचओ को मामले की जांच कर अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें