काशीपुर। एक दुकानदार ने दो लोगों पर अभद्रता करने व धमकी देने का आरोप लगाते हुए कुंडा थाने में केस दर्ज कराया है।
गढ़ीनेगी निवासी कनुज पुजारा ने कुंडा थाना में तहरीर सौंपी। इसमें कहा कि मुख्य बजार में उसकी मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। तीन फरवरी को दोपहर लगभग तीन बजे उसकी दुकान पर गढ़ीनेगी निवासी दीपक और लवकुश आए। दोनों उसके साथ अभद्रता कर जान से मारने की धमकी देने लगे। सारी घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दीपक व लवकुश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।