फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: मांस विक्रेता पर चापड़ से हमले का आरोपी गिरफ्तार, एक अभी भी फरार; घायल की पत्नी ने दर्ज कराया था केस

Wed, 08 Jan 2025 04:44 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

मांस विक्रेता पर चापड़ से हमला करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हमले में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में मांस विक्रेता पर चापड़ से हमला करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हमले में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद कर लिया है।

वार्ड नंबर एक फुलसुंगी स्थित कृष्ण विहार कॉलोनी निवासी विशाखा विश्वास ने थाने में दी तहरीर में कहा कि उसके पति अलोक विश्वास की दक्ष चौराहे पर चिकन शॉप है। चार जनवरी की शाम प्रह्लाद वैध और प्रबीन विश्वास निवासी दक्ष चौराहा उनके पति की दुकान पर आए थे। दोनों का पति से शॉप के पास ही लगे पानी के नल से पानी गिरने को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि प्रबीन विश्वास ने उसके पति पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे उसके पति के चेहरे और गर्दन पर चोटें आई थी।

पति निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने नामजद अभियुक्त प्रवीन बिश्वास मूल निवासी रमिया बिहार बंगाली कॉलोनी थाना धरौरा लखीमपुर खीरी और हाल निवासी वनखंडी रोड को गंगापुर रोड स्थित श्मशान घाट वाली पुलिया से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस दूसरे अभियुक्त की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें