फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur News: आठ नवंबर को जेल से छूटा...नौ को बाइक चुराई और अब फिर सलाखों के पीछे, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 13 Nov 2024 06:01 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

Rudrapur News: दो महीने पहले आर्म्स एक्ट में जेल गए अभियुक्त ने बांड पर जेल से छूटने के दूसरे ही दिन बाइक चुरा ली। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो महीने पहले आर्म्स एक्ट में जेल गए अभियुक्त ने बांड पर जेल से छूटने के दूसरे ही दिन बाइक चुरा ली। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

मंगलवार को माॅडल काॅलोनी तिराहे पर चेकिंग के दौरान आदर्श कालोनी चौकी प्रभारी होशियार सिंह ने संदिग्ध बाइक सवार को रोका। वह बाइक के कागजात नहीं दिखा सका। पूछताछ में उसने अपना नाम आकाश मिस्त्री निवासी वार्ड नंबर दो गूलरभोज रोड मोतीपुर थाना दिनेशपुर बताया। पूछताछ में आकाश ने बताया कि उसने बाइक नौ नवंबर को विशाल मेगा मार्ट रुद्रपुर से चुराई थी। रामपुर के बिलासपुर के रहने वाले प्रकाश चंद्र मंडल ने बाइक चोरी का केस दर्ज कराया था।

पुलिस के अनुसार आकाश को दो महीने पहले आर्म्स एक्ट के मामले में दिनेशपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सात नवंबर को अदालत ने निजी बांड पर उसे रिहा करने के आदेश दिए थे। जेल से छूटने के बाद वह आठ नवंबर को घर पहुंचा था और नौ नवंबर उसने बाइक चोरी कर ली थी। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें