सितारगंज। बरुआबाग सिसौना गांव निवासी सुनील राणा (22) पुत्र दशरथ सिंह राणा बाइक से फलों की फेरी करता था। बीते बृहस्पतिवार को वह खटीमा की तरफ से फेरी कर घर लौट रहा था। सड़ासड़िया नानकमत्ता के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे खटीमा नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। देर रात परिजन उसे हल्द्वानी ले जा रहे थे कि सिडकुल पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। सितारगंज के एसआई सुंदर सिंह रावत ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। तीन भाइयों मेें मझले सुनील की मौत से परिजनों कोहराम मचा हुआ है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को हादसे की तहरीर नहीं दी गई थी।