फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पोल से टकराई कार, दरोगा के बेटे की मौत

Sat, 10 Jun 2023 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साथ में मौजूद कांस्टेबल का बेटा घायल, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। देर रात नैनीताल हाईवे में एक कार पोल से टकरा कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार चला रहे दरोगा के बेटे की मौत हो गई। जबकि उसके साथ मौजूद एक कांस्टेबल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और हालत नाजुक है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

रुद्रपुर पुलिस लाइन में तैनात दरोगा रमेश चंद्र अपने परिवार के साथ लाइन परिसर में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे उनका बेटा राकेश चंद्र (25) कार लेकर जयनगर के लिए जा रहा था। उसके साथ कांस्टेबल परमेश्वरी का बेटा राजीव भी था। नैनीताल हाईवे पर मेेट्रोपोलिस सिटी के नजदीक उनकी कार अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। कार का एयरबैग नहीं खुला और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डाॅक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया और राजीव को प्राथमिक इलाज के बाद निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मृतक के सिर, गले, नाक और सीने में गुम चोट आईं। दरोगा के बेटे की मौत से पुलिस लाइन में शोक की लहर है। वह मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं। उनके दो बेटे हैं और राकेश बड़ा बेटा था। सूचना मिलने पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें