फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UdhamSingh Nagar: दोस्त के साथ नई बाइक खरीदने जा रहा था युवक, सड़क हादसे में हुई मौत, घर का था इकलौता बेटा

Fri, 03 Mar 2023 05:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शांतिपुरी(ऊधमसिंह नगर)

सार

दोनों दोस्त बाइक खरीदने जा रहे थे। इसी बीच जिस बाइ से वो जा रहे थे वो अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें राममूर्ति अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूर्यनगर के रहने वाले पुरोहित बसंत तिवारी के एकलौते पुत्र राहुल (26) की बरेली जिले के भोजीपुरा में बाइक दुर्घटना से मौत हो गई। बुधवार को राहुल अपने किच्छा निवासी दोस्त चित्रांश के साथ नई बाइक खरीदने बरेली जा रहे थे। इसी बीच उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में दोनों घायल हो गए।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने उन्हें राममूर्ति अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने परिवार के सदस्यों से फोन पर ढांढस बंधाया। राहुल के निधन पर कांग्रेस प्रदेश सचिव विनोद कोरंगा, प्रेम आर्य, आकाश मेहता, नारायण बिष्ट, डॉ. डीके सिंह, दीपक देव, विक्रम मेहता, कुंदन दानू, जसविंदर सिंह, खीम सिंह मेहता, दीपक मेहता सहित अनेक मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें