फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फूंका प्राचार्य का पुतला

Thu, 12 Sep 2024 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
खटीमा डिग्री कॉलेज में प्राचार्य का पुतला फूंकते एबीवीपी कार्यकर्ता। -संवाद - फोटो : खटीमा डिग्री कॉलेज में प्राचार्य का पुतला फूंकते एबीवीपी कार्यकर्ता। -संवाद
विज्ञापन
खटीमा। हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कॉलेज में बुधवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रभारी प्राचार्य का पुतला फूंका। उन्होंने प्रभारी प्राचार्य पर कई आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कॉलेज गेट पर पुतला फूंकते हुए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रभारी प्राचार्य व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए कार्य कर रहे हैं। साथ ही उन पर कोरोनाकाल के दौरान भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए। उन्होंने प्रभारी प्राचार्य के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। वहां नीरज धामी, पंकज गिहार, कशिश राणा, प्रियांशु राणा, सागर, करन राणा, कुनाल, दीपक, शरद आदि थे। इधर, प्रभारी प्राचार्य डॉ. गुरेंदर सिंह ने कहा कि कॉलेज उनके लिए परिवार की तरह है। पूर्व में विद्यार्थियों की ओर से की गई मांगों को पूरा किया जाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें