फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: करीब 25 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में भारी बारिश से करीब 25 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न है। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. एके वर्मा ने बताया कि नदियों के किनारे लगी पालेज बाढ़ में बह गई। खटीमा से लेकर जसपुर तक धान की फसलों को नुकसान पहुंचा है। बारिश से फसलों व भूमि के नुकसान का आकलन करने के लिए हर ब्लॉक में टीम का गठन किया गया है। इसमें तहसीलदार नोडल अधिकारी बनाए गए, जो सहायक कृषि अधिकारी, सहायक उद्यान अधिकारी, गन्ना विकास निरीक्षक व पटवारियों की टीम के साथ नुकसान का आकलन कराएंगे। उन्होंने बताया कि खेतों में पानी जमा होने से अभी नुकसान का आंकलन नहीं हो पा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें