फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भाषण में आयान और निबंध में निकिता ने मारी बाजी

Mon, 19 Feb 2024 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में विकसित भारत 2047 के उपलक्ष्य में भाषण, रंगोली, पोस्टर मेकिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं हुई। इनमें पशुचिकित्सा विज्ञान के विद्यार्थियों के अलावा विवि के अन्य महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया। रविवार को पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


भाषण प्रतियोगिता में आयान सिंह, अदिति रावत व परितोष गौतम, पोस्टर प्रजेंटेशन में वानी गहतोड़ी, दिविशा भट्ट व देव राजपूत और निबंध लेखन में निकिता भट्ट, वैशाली सुयाल और देवाशीष महंत व आकांक्षा राठी क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में प्रेरणा कुमारी का ग्रुप प्रथम, निकिता बिष्ट का ग्रुप द्वितीय और भूमिका बिष्ट का ग्रुप तृतीय रहा।

रेबीज दिवस पर आयोजित स्लोगन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को भी पुरस्कार दिए गए। रेबीज दिवस के पोस्टर कंपटीशन में चित्रा बजेठा, समृद्धि चन्याल व मनीषा सिंह क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। स्लोगन लेखन में दिव्यांशी चन्याल पहले, विनीता पांडे दूसरे और आस्था चंद्र व भूमिका बिष्ट तीसरे स्थान पर रहे। विजिलेंस अवेयरनेस वीक के दौरान हुई भाषण प्रतियोगिता के अंग्रेजी वर्ग में आयान सिंह व आस्था चंद्र और हिंदी वर्ग में तमन्ना जोशी व अंजली सती पहले दो स्थान पर रहे।
विज्ञापन

समारोह के आयोजन में सोसाइटी चेयरमैन अपूर्वा रावत और वैशाली नेगी ने अहम भूमिका निभाई। वहां पर डीन वेटरिनरी डाॅ. एसपी सिंह, डीएसडब्ल्यू डाॅ. बृजेश सिंह, डाॅ. मीना मृगेश आदि थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें