फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं ने चीन के खिलाफ जताया आकोश, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
काशीपुर में चाइना के विरोध में प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
काशीपुर। गलवां घाटी में चीन की सेना द्वारा 20 जवानों की शहादत से दुखी आम आदमी पार्टी के कार्यकताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को चीन के विरुद्ध प्रदर्शन किया। आप के काशीपुर विधानसभा प्रभारी मयंक शर्मा के बाजपुर रोड स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने चीन के विरुद्ध नारेबाजी कर आक्रोश जताया। कहा कि आम आदमी पार्टी ऐसे संकट के समय मे भारतीय सेना के साथ है। विस क्षेत्र प्रभारी मयंक शर्मा ने कहा कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री द्वारा सर्वदलीय बैठक में आप के प्रतिनिधि को आमंत्रित न करना तुच्छ राजनीति है। आक्रोश व्यक्त करने वालो में मयंक शर्मा, अभिताभ सक्सैना, प्रवीन कुमार, आमिर हुसैन, ममता शर्मा , इन्द्रा शर्मा, आकाश सिंह, सूर्यप्रताप सिंह, वीसी तिवारी, सुशील सक्सेना, सुरेश बैलवाल, प्रदीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें