काशीपुर में पौध वितरण कार्यक्रम करते आन चैरिटेबल ट्रस्ट के लोग।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। औद्योगिक संस्था फिक्की की पहल एंपॉवरिंग द ग्रेटर 50 प्रतिशत अभियान के तहत बृहस्पतिवार को आन चैरिटेबल ट्रस्ट ने 400 पौधे बांटे। ट्रस्ट की प्रबंध सहायक नमिता गुप्ता ने बताया कि हरेला पर्व से प्रेरित होकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यों और राइजनिंग फाउंडेशन को 400 सदाबहार प्रजाति के पौधों का वितरण किया गया है। इस बीच उल्लास इंडिया के सहयोग से मास्क और सैनिटाइजर भी बांटे गए। वहां पर मेयर ऊषा चौधरी, बीईओ आरएस नेगी, संभागीय वनाधिकारी बीएस शाही, राइजनिंग की सुधा अग्रवाल, रोटरी कॉर्बेट से ब्रहमेश गुप्ता, अनुराग गुप्ता, बबली यादव, अमित बाठला थे।