फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 4.7 ग्राम स्मैक के साथ युवक दबोचा

Thu, 19 Jun 2025 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। पुलिस ने एक युवक को 4.70 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर उसका एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। बीती देर शाम उप निरीक्षक मनोज सिंह टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुरादाबाद रोड स्थित डिजाइन सेंटर के पास बंद पड़ी मिल के पास से बाइक सवार एक युवक को संदिग्ध अवस्था में घूमते पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 4.70 ग्राम स्मैक बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद रिहान उर्फ मिल्टन निवासी वार्ड नंबर 8, लक्ष्मीपुर पट्टी बताया। पुलिस ने आरोपी की बाइक भी कब्जे में ले ली है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसको गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें