फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: किशोरी को लेकर दक्षिण भारत पहुंच गया दूसरे समुदाय का युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र से पांच दिन पहले लापता हुई किशोरी को दूसरे समुदाय का युवक दक्षिण भारत पहुंच गया है। किशोरी को तलाशने के लिए पुलिस की टीम भेजी गई है।
विज्ञापन

12 सितंबर को ट्रांजिट कैंप से स्कूल जाने को निकली 14 साल की लड़की लापता हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक का नंबर सर्विलांस में लगाया था। शनिवार को विधायक शिव अरोरा कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे थे। उन्होंने लड़की को खोजने में हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए पुलिस कर्मियों को जमकर लताड़ लगाई थी।
उनका कहना था कि युवक सोशल मीडिया पर लड़की के साथ फोटो डाल रहा है और पुलिस विवेचना तक ही सीमित है। उन्होंने एसएसपी से जल्द लड़की को खोजने की मांग की थी। इधर विधायक के हंगामे के बाद पुलिस और सक्रिय हो गई थी। सूत्रों के अनुसार लड़की की लोकेशन दक्षिण भारत के एक राज्य में मिली है। उसे ले जाने वाले दूसरे समुदाय के युवक ने सोशल मीडिया पर फोटो, वीडियो अपलोड करना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि लड़की की खोजबीन के लिए एक टीम दूसरे राज्य में भेजी गई है। जल्द ही लड़की को खोजने के साथ ही युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें