फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मां पूर्णागिरि जा रही महिला की बाइक से गिरकर मौत

Mon, 23 Mar 2026 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। मां पूर्णागिरि के दर्शन को जा रही महिला की रविवार को बाइक से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

सुआभोज, पूरनपुर, पीलीभील (यूपी) निवासी ज्ञान देवी (35) अपने पति बुद्धसेन व पुत्र शेखर (8) के साथ बाइक से मां पूर्णागिरि के दर्शन को जा रही थी। गांव के चार अन्य लोग भी बाइक से उनके साथ जा रहे थे। झनकईया थाने से दो किलीमीटर पहले पूरनपुर मार्ग पर बुद्धसेन की बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे पीछे बैठी ज्ञान देवी सड़क पर गिरकर घायल हो गई। उनके साथ चल रहे अन्य बाइक सवारों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायल महिला को खटीमा उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका के दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें