फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कार पर गन्ने से भरा ट्रक पलटा, सात घायल

Tue, 07 Mar 2023 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। कार पर गन्ने से भरा ट्रक पलटने से चार महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जानकारी ली। मंगलवार को सरकड़ी केलाखेड़ा गांव निवासी हरमिंदर सिंह, केलाखेड़ा निवासी जगतार सिंह, गदरपुर निवासी गुरदीप सिंह, प्रेम कौर व राजो कौर, लालपुर निवासी महेंद्र कौर व प्रकाश कौर कार से रिश्तेदारी में आए थे। घर लौटते वक्त तुर्कातिसौर तिराहा पर गन्ने से भरा ट्रक उनकी कार पर पलट गया। हादसे में कार सवार सभी लोगों को मामूली चोटें आईं। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया और क्रेन के जरिये वाहनों को हाइवे से हटाकर यातायात सुचारु कराया। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें