फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भरा ट्राला और वाहन पंजाब रवाना

Thu, 11 Sep 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भरे ट्राला और एक वाहन को रवाना किया गया। सर्वधर्म समाज के लोगों ने इसमें सेवा दी।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन एवं सिख समुदाय के आह्वान पर पिछले कुछ दिनों से पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए जसपुर के गुरुद्वारा साहिब में राहत सामग्री एकत्र किए जाने का कार्य चल रहा है। सर्वधर्म समाज के लोग प्रत्येक दिन सामान एकत्र कर गुरुद्वारा साहिब में जमा करने पहुंच रहे हैं। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारी, लकड़ी व्यापारी एवं कई सामाजिक संगठनों सहित लोगों ने अपनी सेवा दी। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि बुधवार सुबह राहत सामग्री से भरा एक ट्राला और बोलेरो वाहन पंजाब के लिए रवाना किया गया। पिछले दिन उनकी एक टीम ने पंजाब में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया था। वहां पर अमनप्रीत सिंह, निकेश अग्रवाल, डाॅ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, हरिओम सिंह, अर्पित रस्तोगी, अंकुर बंसल, अवलोक जैन आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें