फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजपुर की अलग पहचान बनाने को जारी होगा चिन्ह: चेयरमैन

विज्ञापन
बाजपुर पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष गित्ते को सम्मानित करते नागरिक। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में गोवंशीय पशु की मृत्यु होने पर सम्मानपूर्वक गड्ढा खोदकर दबाने का प्रस्ताव पारित करने पर बृहस्पतिवार को पालिका सभागार में नागरिकों ने पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते को सरोपा देकर सम्मानित किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने कहा कि बोर्ड की सहमति से ही प्रस्ताव पारित किया गया है। नागरिकों ने सम्मान करके बोर्ड का मनोबल बढ़ाया है। शहर की अलग पहचान बनाने के लिए जल्द ही बाजपुर का एक चिन्ह घोषित किया जाएगा। उन्होंने चिन्ह के लिए नागरिकों ने सुझाव भी मांगे हैं। वहां मंडल महामंत्री जसविंदर सिंह, जगतजीत सिंह, अविनाश सरना, निसार अहमद, तेजप्रकाश शर्मा, शेखर राजहंस, सुरेश राय, शिवा, नरेश गोयल, संजय गोयल, अंकित कुमार, तिलक, अजय शुक्ला, मौनी, गौरव शर्मा, गौरव मिश्रा, सिद्धार्थ, अभय प्रताप शुक्ला, विवेक पांडेय, नंदलाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें