काशीपुर। महाराजा शूर सैनी स्मृति दिवस पर आयोजित शोभायात्रा को विशाल रूप देने के लिए सैनी समाज के लोगों से संपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया। सैनी महासभा के प्रेस प्रवक्ता राजेंद्र सैनी एडवोकेट ने बताया कि 25 दिसंबर की सुबह 11 बजे प्रस्तावित शोभायात्रा निकालने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। शोभायात्रा किला बाजार से शुरू होकर मेन बाजार होते हुए तहसील मोड़ होते हुए नई सब्जी मंडी, बांसफोड़ान पुलिस चौकी के सामने से होकर मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी सैनी धर्मशाला पर समापन होगी। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से किला बाजार से लेकर लक्ष्मीपुर पट्टी तक सफाई व्यवस्था व सड़क किनारे चूना डलवाने की व्यवस्था करने को कहा है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन से सहयोग मांगा गया है। संवाद