गदरपुर। राजकीय महाविद्यालय में चल रही छात्र संघ की चुनाव प्रक्रिया में नाम वापसी के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर प्रत्याशियों में आमने-सामने की टक्कर है। चुनाव प्रक्रिया में नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद पर एक प्रत्याशी कुर्बान अली ने नाम वापस ले लिया था। अध्यक्ष पद पर सौम्या और साजिया के बीच आमने-सामने की टक्कर होनी है, जबकि सचिव पद पर फिजा और संजना के अलावा संयुक्त सचिव पद पर मोहित और शोएब के बीच मुकाबला है। वहीं, नाम वापसी के बाद उपाध्यक्ष पद पर पूजा, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर कंचन, कोषाध्यक्ष पद पर मोहम्मद फहद और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर काजल का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। चुनाव अधिकारी डॉ अशोक कुमार के अनुसार शुक्रवार को आम सभा के बाद 27 सितंबर को सुबह नौ बजे से दो बजे तक मतदान होगा।