फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जस्सी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एक साल पहले जाफरपुर में थार पर 200 राउंड फायरिंग के बाद सुर्खियों में आने जसवीर सिंह उर्फ जस्सी कचूरा के घर पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है। आरोपी रुद्रपुर कॉलेज में हुई गोलीकांड में फरार है। इस मामले में पुलिस अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सात अब भी फरार हैं। 24 सितंबर को एसबीएस पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव नामांकन के दौरान मारपीट और फायरिंग हुई थी। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के जस्सी कचूरा, मनप्रीत उर्फ गोपी, अभय सक्सेना उर्फ चाईना, दानिश, गगन रतनपुरिया, चेतन मांगड़, अमृत चीमा, विक्रम, पार्षद जानी भाटिया, प्रिंस शर्मा, सतपाल लाहौरिया उर्फ पिंदर, हेमंत उर्फ नोनू मिश्रा, रवि रावत, आकाश यादव, आशीष यादव पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस दानिश, रखवीर सिंह, गुरपेज सिंह, विपिन ठाकुर, देवेंद्र, गगन रतपुरिया, सतपाल सिंह लाहोरिया, पार्षद जगदीप उर्फ जॉनी भाटिया को गिरफ्तार कर चुकी है। सात आरोपी फरार हैं। गुरपेज सिंह के घर बिलासपुर में कुर्की का नोटिस चस्पा करने के बाद शनिवार को पुलिस ने जस्सी के घर ग्राम अर्जुनपुर में कुर्की का नोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें