फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में तहसील का नया भवन बनेगा, दो एकड़ भूमि चयनित

Thu, 19 Sep 2024 06:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कलक्ट्रेट में संचालित तहसील कार्यालय का नया भवन बनाने की कवायद शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने भवन के लिए जमीन आवंटित कर दी है। इसकी डीपीआर बनाने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन


तहसील भवन के लिए सहायक आयुक्त स्टांप कार्यालय के समीप राजस्व विभाग की दो एकड़ भूमि चयनित की गई है। जमीन की नापजोख कर ली गई है। वर्तमान में तहसील कार्यालय का संचालन कलक्ट्रेट भवन के आठ कमरों में हो रहा है। पर्याप्त जगह न न होेने के कारण तहसील के कामकाज में दिक्कत आती है। वाहनों के लिए पार्किंग की भी उचित व्यवस्था नहीं है। इसे देखते हुए तहसील का पृथक से भवन बनाने की योजना जिला प्रशासन ने बनाई है। संवाद

चयनित जमीन को शासन से हरी झंडी मिलने के बाद तहसील का पृथक से भवन बनने की राह खुल गई है। तहसील का अलग से भवन बनने के बाद कार्यालय संचालन में तो सहूलियत होगी ही, आम जनता को भी सुविधा मिलेगी। तहसील भवन के साथ ही अधिकारी, कर्मचारियों के आवासीय भवन भी बनेंगे। कार पार्किंग की भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

कोट
तहसील भवन के लिए जमीन आवंटित कर दी गई है। एसडीएम के स्तर से डीपीआर बनाने का कार्य किया जा रहा है। डीपीआर बनने के बाद शासन को मंजूरी के लिए भेजी जाएगी। - उदयराज सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें