फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी शुल्क खत्म करो, कृषि विनियमय परिषद के अध्यक्ष को आढ़तियों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी में गजराज बिष्ट को ज्ञापन देते मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
काशीपुर। मंडी शुल्क की समाप्ति की मांग को लेकर नवीन मंडी आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हल्द्वानी में कृषि उत्पादन विकास विनियमय परिषद के अध्यक्ष गजराज सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को एसोसीएशन का प्रतिनिधिमंडल हल्द्वानी जाकर परिषद के अध्यक्ष बिष्ट से मिला। आढ़ती एसो. के पदाधिकारियों का कहना था कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए केंद्र सरकार ने मंडी शुल्क खत्म करने का निर्णय लिया था, लेकिन केंद्र सरकार के इस आदेश से इतर राज्य सरकार ने मंडी में आने वाली उपज पर दो प्रतिशत मंडी शुल्क लगा दिया है। यह उस निर्णय के विरूद्ध है जिसमें किसान को किसी भी मंडी में अपनी फसल बेचने का हक़ है। उन्होंने मंडी के अंदर 2% शुल्क खत्म करने की मांग की। ज्ञापन देने वालो में एसो. के अध्यक्ष प्रवीण सेठी, अतुल अग्रवाल, पंकज कुमार, अशोक अग्रवाल, अनिल अग्रवाल व अनुराग महेश्वरी आदि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें