फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: चालान के नाम पर आए एसएमएस लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी, शातिरों ने उड़ाए 1.73 लाख रुपये

Tue, 13 Oct 2026 04:11 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर निवासी लोकपाल के मोबाइल पर चालान का एसएमएस आया। लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो गया और बैंक खाते से 1.73 लाख रुपये की ठगी हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
cyber fraud
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चालान के नाम पर मोबाइल पर आए एसएमएस लिंक पर क्लिक करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर, वार्ड नंबर सात निवासी लोकपाल पुत्र मोहन स्वरूप ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर चालान से संबंधित एक एसएमएस आया था। संदेश में दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद मोबाइल पर एरर आने लगा। उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया।

नौ अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे उनका मोबाइल अपने आप अपडेट होने लगा। इसके बाद उनके बहेड़ी स्थित नैनीताल बैंक की शाखा के खाते से रकम निकल गई। पीड़ित के मुताबिक पहली बार में गूगल पे के जरिये एक यूपीआई आईडी पर 80 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। इसके बाद दूसरी बार में 93,511 रुपये क्लूक ट्रैवल के नाम से दर्ज कलेक्ट आईडी पर चले गए। उनका दावा है कि मोबाइल से अलग-अलग नंबरों पर कुछ कोड भी भेजे गए थे, जिसके बाद खाते से रकम निकाली गई।

सीओ विभव सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें