फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ट्रेन की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। ट्रेन की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगर निगम क्षेत्र के फसियापुर लाइन पार निवासी महेंद्र सिंह (35) पुत्र बाबू राम सोमवार रात लगभग नौ बजे मजदूरी कर घर लौट रहा था। इसी दौरान पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के बड़े भाई अशोक सिंह ने बताया कि महेंद्र काशीपुर के मुरादाबाद रोड स्थित आकांक्षा गार्डन के पास एक किराए के मकान में पत्नी और तीन बच्चों (शिखा, परी व दीपांशु ) के साथ रहता था। पत्नी जसपुर बस स्टैंड के पास एक स्क्रैप गोदाम में मजदूरी करती है। बताया कि महेंद्र कभी-कभी रात अधिक होने पर फसियापुर अपने घर आकर रुक जाता था। सोमवार को भी वह घर आ रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें