बाजपुर। गांव महौली जंगल में हाथियों के झुंड ने खेत में चहलकदमी कर गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया। इससे किसानों में आक्रोश है। किसानों ने जंगल सीमा पर तारबाड़ करने की मांग की है। मंगलवार देर रात हाथियों का झुंड जंगल आबादी के पास खेतों आ गया। हाथियों ने खेत में चहलकदमी कर किसान रमेश चंद राजपूत और दलबीर सिंह की लगभग तीन बीघा गेहूं की फसल को रौंद कर खराब कर दिया। बुधवार सुबह किसान खेतों में पहुंचे तो फसल पूरी तरह बर्बाद मिली। पीड़ित किसानों ने वन विभाग से मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही जंगली जानवरों पर रोक लगाने की मांग की है। संवाद