फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था

Thu, 09 Jul 2026 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बन्नाखेड़ा (बाजपुर)। गांव बन्नाखेड़ा से 21 श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए श्री अमरनाथ रवाना हुआ। भक्तों के जयकारों के बीच मंगलवार देर शाम गांव बन्नाखेड़ा के शिव मंदिर से दल ने रवानगी की। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। जत्थे का नेतृत्व कर रहे जितेंद्र सैनी ने बताया कि रामपुर से गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन से सभी श्रद्धालु जम्मू तक जाएंगे। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं के परिजनों ने सभी यात्रियों को पुष्पवर्षा, मंगल तिलक और ष्हर-हर महादेव के जयघोष के साथ यात्रा के लिए भेजा। दल में पुखराज, राजकिशोर, महेश सैनी, विनोद सैनी, आकाश सैनी, रामपाल दिवाकर, खेमकरण सैनी, नितिन सैनी, मोनू सैनी आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें