फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बैसाखी पर गुरुद्वारे में सजा भव्य धार्मिक दीवान, श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Wed, 15 Apr 2026 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में लंगर छका। मंगलवार को गुरद्वारा श्री सिंह सभा में बैसाखी पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री अमृतसर साहिब से आए कथावाचक भाई हिम्मत वीर सिंह वीला ने कथा सुनाई और गुरु की महिमा का बखान किया। गुरुद्वारे के हेड ग्रंथी हजूरी कथा वाचक भाई राजेंद्र सिंह ने बताया आज के ही दिन गुरु गोविंद सिंह ने पंजाब के आनंदपुर साहिब की धरती पर सिखों को अमृत छकाया था। उन्होंने सभी को अमृत छकने की बात कही। धार्मिक दीवान के मौके पर नवजोत सिंह के हजूरी रागी जत्थे ने भी गुरु की महिमा का गुणगान किया। इससे पूर्व गुरुद्वारे में रखे गए श्री अखण्ड पाठ का भोग भी डाला गया। इस दौरान अटूट लंगर भी जारी रहा। इस मौके पर गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ग्रोवर, राजेंद्र पाल सिंह, महेंद्र सिंह ईश पुजानी, अजायब सिंह धालीवाल, इंद्रपाल सिंह संधू, गुरविंदर सिंह विर्क, ज्ञान सिंह, अनिल ईश पुजानी, सुरेंद्र सिंह ग्रोवर आदि श्रद्धालु मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें