खटीमा। पीएमश्री थारू राजकीय इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियां दीं। मेधावी विद्यार्थियों, विद्यालय के पूर्व शिक्षकों व प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया। मंच का संचालन शिक्षक नरेंद्र सिंह रौतेला और शिक्षिका मनीषा कल्पासी ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, विशिष्ट अतिथि रंदीप पोखरिया, प्रधानाचार्य संतोष कुमार, नवीन उपाध्याय, बीएस मेहता, भगवान सिंह, जीडी पाठक, फकीरराम विश्वकर्मा, पूजा सक्सेना, डीके जोशी, केसी जोशी आदि थे। संवाद