फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: मफलर के फंदे पर लटका मिला फैक्टरी कर्मी, आत्महत्या करने का है अंदेशा; नहीं मिला सुसाइड नोट

Wed, 01 Jan 2025 05:34 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में किराये पर रहने वाला एक फैक्टरी कर्मी फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में किराये पर रहने वाला एक फैक्टरी कर्मी फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैंप के आजादनगर में इंद्र सिंह चिलवाल के मकान में नारायण दत्त जोशी (23) निवासी ग्राम डालकन्या थाना खन्स्यू जिला नैनीताल किराये पर रहता था। वह सिडकुल की एक फैक्टरी में काम करता था। नारायण की दो दिन से मां तारा देवी से बातचीत नहीं हुई थी।

मंगलवार रात तारा ने अपने दामाद चंद्रशेखर परगाई को इसकी जानकारी दी थी। चंद्रशेखर की पत्नी नीमा जब नारायण के कमरे में आई तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो चंद्रशेखर भी वहां पहुंच गए। उन्होंने मकान मालिक और अन्य लोगों के सहयोग से दरवाजा तोड़ा तो कमरे में पंखे से फंदे पर नारायण लटका हुआ था। सूचना पर ट्रांजिट कैंप थाने से एसआई महेश कांडपाल भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया युवक के आत्महत्या करने का अंदेशा है। शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें