फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur News: स्मैक के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार, केस दर्ज

Mon, 24 Feb 2025 05:08 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

एएनटीएफ ने स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद भी स्मैक पीने का आदी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एएनटीएफ ने स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद भी स्मैक पीने का आदी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।

रविवार को एएनटीएफ में तैनात एसआई कौशल भाकुनी की अगुवाई में टीम सिडकुल ढाल में चेकिंग करते हुए शिवनगर की ओर आ रही थी। गोल मडैय्या के पास ईंट के भट्ठे पर एक युवक उन्हें देखकर भागने लगा। शक होने पर उन्होंने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

उसने अपना नाम महादेव दास निवासी ठाकुरनगर वार्ड नंबर 10 ट्रांजिट कैंप बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 32.82 ग्राम स्मैक, 520 रुपये और एक मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में महादेव ने बताया कि वह स्मैक पीता है। इसका खर्चा चलाने के लिए मादक पदार्थ बेचता है। उसे स्मैक ठाकुरनगर निवासी कृष्णा नाम के युवक ने दी थी। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें