काशीपुर। रामनगर रोड स्थित शिव मंदिर में बुधवार को भजन संध्या का आयोजन किया। भजन संध्या में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने भगवान शिव की आरती कर भजन-कीर्तन किया। भजन मंडली ने शिव भजनों की प्रस्तुति दी, इस पर श्रद्धालु झूम उठे। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया। यहां पर अनीता देवी, उर्मिला कोठारी, ममता देवी, तुलसी शर्मा आदि रहे। संवाद