जसपुर। भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने ज्योति अधिकारी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। नगर मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंह चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रोष जताया। तहरीर देने वालों में सुधीर विश्नोई, महेश प्रजापति, शाहिद सेनापति, गौरव प्रजापति, रविमणि आदि थे। संवाद