फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar: फिरौती के लिए बंधक बनाया, गर्म चाकू से जख्म देकर बेरहमी से पीटा; तीन आरोपियों पर केस दर्ज

Mon, 09 Jun 2025 12:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

सितारगंज में युवक को बंधक बनाकर उसकी बहन से 50 हजार की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने बात नहीं मानने पर उसके साथ मारपीट की और चाकू गर्म कर उसके शरीर पर लगाया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
युवक की पीठ पर जख्म के निशान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सितारगंज में युवक को बंधक बनाकर उसकी बहन से 50 हजार की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने बात नहीं मानने पर उसके साथ मारपीट की और चाकू गर्म कर उसके शरीर पर लगाया। पुलिस ने उसकी तहरीर पर कासिद, अमन और आकाश के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में वार्ड नंबर आठ निवासी पृथ्वीराज ने बताया कि सात जून की शाम को वह किसी काम से बाजार गया था। स्टेट बैंक के पास उसे आंबेडकर नगर निवासी कासिद और बाईपास कॉलोनी निवासी अमन गुप्ता मिले। काम के बहाने उसे अमन के घर ले जाया गया। थोड़ी देर बाद वहां अमन का बड़ा भाई आकाश भी आ गया।

पृथ्वीराज का आरोप है कि तीनों ने मिलकर उसे कमरे में बंद कर दिया और परिजनों से फोन कर 50 हजार रुपये मंगवाने के लिए कहा। रुपये नहीं मंगवाने पर रातभर पीटने की धमकी दी। जब उसने बात नहीं मानी तो आरोपियों ने उसके पैर बांध दिए और कमीज उतरवाकर गर्म चाकू को उसकी पीठ पर लगाया। इससे उसकी पीठ पर कई जगह जख्म हो गए। इसके बाद उसके साथ जमकर मारपीट भी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें