फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: असलहों की खेप के साथ एक सौदागर दबोचा

Wed, 28 Feb 2024 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
गदरपुर में असला तस्करों की जानकारी देते एसएसपी मंजूनाथ टीसी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
गदरपुर। जिले की सीमा पर थाना पुलिस और एसओजी ने अवैध असलहों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अरोपी मुरैना मध्यप्रदेश से असलहे लाकर जिले में बेचने का काम करता था। उसके दो साथी फरार होने में कामयाब रहे। एसएसपी ने टीम को दो हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

मंगलवार को थाना परिसर में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि सोमवार की राम मुखबिर की सूचना पर एसओ भुवन चंद जोशी और एसओजी के एसआई मनोज धोनी की अगुवाई में संयुक्त टीम ने रतनपुरा बार्डर से करीब 150 मीटर पीछे एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। उसने अपना नाम किशनपाल निवासी वार्ड नंबर पांच खेड़ा रुद्रपुर बताया। टीम ने युवक के कब्जे से 32 बोर की फैक्टरी मेड पिस्टल बरामद की। पुलिस ने जब उसके पास मौजूद कट्टे को खोलकर देखा तो उसमें 32 बोर की दो फैक्टरी मेड पिस्टल, 32 बोर के पांच कारतूस, 12 बोर की एक पोनिया बंदूक और 12 बोर के पांच कारतूस, 315 बोर के सात तमंचे और सात कारतूस मिले।
किशनपाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव के चलते वह अवैध असलहों को मध्य प्रदेश के मुरैना से खरीदकर लाया था। उसकी योजना असलहों को ऊधम सिंह नगर और उत्तराखंड के अन्य जिलों में जाकर बेचने की थी। एसएससी ने बताया कि किशनपाल के खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया है और उसके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा जा रही है। वहां पर एसपी काशीपुर अभय प्रताप सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें