काशीपुर। सड़क किनारे एक दुकान के बेसमेंट से पुलिस ने 15 दिन पुराना शव बरामद किया है। आसपास के लोग भी उसकी शिनाख्त नहीं कर पाए। कुंडा थाना पुलिस को ग्रामीणों ने हरियावाला चौक के पास एक शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां कई दिन पुराना शव बरामद किया। पुलिस ने बताया कि ओपन बेसमेंट के एक कोने में व्यक्ति की लाश कुछ दिनों से पड़ी थी। बुधवार को जब एक महिला वहां सफाई करने पहुंची तो उसे लगा कि कोई नशे में है। जब उसने नजदीक जाकर देखा तो वहां वह मृत अवस्था में पड़ा था। पुलिस ने बताया कि आसपास पूछताछ करने पर एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति के शव होने की आशंका है। उसकी उम्र करीब 40 वर्ष थी। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है।