मझोला। हल्दी ग्राम सभा में 250 मीटर सीसी रोड बनाने पर ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या का धन्यवाद व्यक्त किया। हल्दी के ग्राम प्रधान जसवंत सिंह ने बताया कि लिंक रोड से प्रमोद मौर्या के घर तक 250 मीटर सीसी रोड जिला पंचायत की ओर से बनाई गई है। संवाद