फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 14 साल की बालिका के दिल में था सुराख, अब हो गई स्वस्थ

Mon, 09 Sep 2024 04:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर में दिल का सुराख की सफल सर्जरी के बाद स्वस्थ्य होकर लौटी छात्रा को शुभकामनाएं देती स्व
विज्ञापन
रुद्रपुर। दिल में छेद से जूझ रही छात्रा को स्वास्थ्य विभाग का सहारा मिला। विभाग की टीम ने छात्रा का मुरादाबाद के एक अस्पताल में हार्ट सर्जरी का सफल ऑपरेशन कराया। इसके बाद अब बालिका बिल्कुल स्वस्थ्य है।
विज्ञापन

आरबीएसके टीम के डॉ. कामरान मलिक ने बताया कि भूरारानी निवासी 14 वर्षीया छात्रा नीतू फौजी मटकोटा के राइंका में कक्षा सात में अध्ययनरत है। राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत टीम को स्क्रीनिंग में नीतू के दिल में छेद मिला।
24 अगस्त को बालिका नीतू को मुरादाबाद के सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया। 26 अगस्त को बालिका के दिल की सर्जरी का सफल ऑपरेशन हो गया। बालिका स्वस्थ्य होकर घर लौट आई है। सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा व एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक ने स्वस्थ्य बालिका को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें